फेमस सिंगर श्रेया घोषाल की सुरिली आवाज का हर कोई दीवाना है। श्रेया ने कई फिल्मों के गानों में अपना आवाज दी है।
सुरीली आवाज के साथ साथ श्रेया का फैशन सेंस भी कमाल कै है। 30 प्लस श्रेया से फैशन टिप्स ले सकते हैं।
आज हम आपको श्रेया घोषाल के शानदार इंडियन लुक्स दिखाएंगे, जिसे आप भी कैरी कर सकती हैं और अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।
श्रेया घोषाल के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है। सिंगर का ये साड़ी लुक काफी ज्याद अट्रैक्टिव है।
रेड कलर की रफल साड़ी में सिंगर बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं। श्रेया का ये रफल साड़ी लुक हर मौके के लिए परफेक्ट है।
साड़ी के अलावा आप सिंगर के सूट लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। श्रेया ने इस मल्टी कलर सूट लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पेयर किया है।
इसके अलावा आप उनके शानदार ब्लाउज डिजाइन से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। श्रेया का हर लुक शानदार होता है।
अगर आप अपने इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप श्रेया के इस इंडो वेस्टर्न आउटफिट को कैरी करें।