श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की क्यूट और हिट अभिनेत्री हैं। जो कि इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं।
एक टेलेंटिड एक्ट्रेस होने के साथ श्रद्धा फैशन आइकन भी हैं। जिनके ऑउटफिट से लेकर ज्वैलरी और मेकअप सबके फैंस दीवाने हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स दिखाने जा रहे हैं। जो कि फेयर स्किन टोन पर खूब खिलेंगे।
फेयर स्किन टोन पर ऐसी हॉट रेड लिपस्टिक काफी सूट करती है। इसमें आपका कलर और ज्यादा निखर कर आता है।
गोरे फेस पर इस तरह के लाइट ऑलमंड पिंक शेड्स भी काफी सूट करते हैं। इसे आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों ऑउटफिट पर लगा सकती हैं।
ऑफिस में आप डेली इस तरह का न्यूड ब्राउन शेड ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं।
इस तरह के ब्रिक रेड शेड को मैरिड और अनमैरिड दोनों तरह की गर्ल्स लगा सकती हैं। इंडियन लुक के साथ ये काफी जचते हैं।
फेयर स्किन टोन गर्ल्स के लिए पीच पिंक शेड भी अच्छा ऑप्शन है। ऐसे शेड्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं।