दिवाली के लिए टेलर से सिलवाएं ऐसे अट्रैक्टिव लहंगे


By Akanksha Jain14, Oct 2024 02:00 PMjagran.com

दिवाली लुक को बनाएं खास

2024 में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। अगर आप भी इस दिवाली पटाखा दिखना चाहती हैं तो आप इस तरह के लहंगे पहन सकती हैं।

पहनें श्रद्धा कपूर जैसे लहंगे

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक एक्ट्रेस का हर लुक लाजवाब होता है।

श्रद्धा कपूर का लेटेस्ट लुक

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपने लेटेस्ट लुक शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने हैवी वर्क लहंगे में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया था।

लाल हैवी वर्क लहंगा

नई-नवेली दुल्हन अपनी पहली दीवाली पर इस तरह का हैवी वर्क लाल रंग का लहंगा पहन सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक शानदार लग रहा है।

व्हाइट टिश्यू लहंगा डिजाइन

अगर आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो आप श्रद्धा कपूर के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। व्हाइट लहंगे में आपका लुक भी शानदार लगेगा।

पिंक लहंगा डिजाइन

अगर आप सिंपल और अट्रैक्टिव लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप श्रद्धा कपूर की तरह ही पिंक लहंगे को सिलवा सकती हैं।

सिल्वर फ्लावर वर्क लहंगा डिजाइन

अगर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो इस तरह के सिल्वर फ्लावर वर्क लहंगे को आप दिवाली पर स्टाइल कर सकती हैं।

ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

लहंगा लुक को और ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश बनाने के लिए आप श्रद्धा कपूर के इन ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Shraddha Kapoor Instagram