शादी के 3 साल बाद मां बनने जा रही हैं ‘टीवी की प्रीता’


By Akanksha Jain16, Sep 2024 04:18 PMjagran.com

टीवी की प्रीता

जी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को आज हर कोई जानता है।

श्रद्धा आर्या ने सुनाई खुशखबरी

श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया के जरिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। जी हां, श्रद्धा आर्या जल्द ही मां बनने जा रही हैं।

शेयर किया प्यारा सा वीडियो

श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। साथ ही वीडियो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

कब की थी शादी

 श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को राहुल नागल से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद अब कपल जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। 

कौन हैं राहुल नागल

वहीं राहुल नागल की बात की जाए तो राहुल सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। वो एक नेवी ऑफिसर हैं और उनका एंटरटेनमेंट की दुनिया से भी कोई नाता नहीं है।

शानदार है दोनों की जोड़ी

राहुल और श्रद्धा की जोड़ी हर किसी को बहुत पसंद है। दोनों कपल गोल्स देने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं श्रद्धा

श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया सेंसेशन हैं जिसके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग है।

फैन्स हुए एक्साइडेट

श्रद्धा आर्या की इस पोस्ट के बाद से फैंस भी बहुत ज्यादा उत्साहित है। श्रद्धा आर्या का हर कोई दीवाना है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ