Somwar के दिन करें शिव तांडव का पाठ, नहीं आएगी कंगाली


By Amrendra Kumar Yadav15, Apr 2024 12:26 PMjagran.com

सोमवार का दिन

सोमवार का दिन शिवजी को समर्पित होता है। इस दिन भक्तगण शिव जी की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

व्रत का पालन

भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तगण व्रत का पालन करते हैं और शिवजी के आशीर्वाद की कामना करते हैं।

शिव जी की कृपा

जिस पर भी शिव जी की कृपा होती है, उसे कोई भी परेशानी नहीं होती है और करियर में तरक्की होती है।

भक्त करते हैं उपाय

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण बहुत उपाय करते हैं। भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से आर्थिक परेशानियां नहीं होती हैं।

शिव तांडव स्तोत्र

सोमवार के दिन शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

आर्थिक परेशनियों से छुटकारा

शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसका जाप प्रत्येक सोमवार को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

कष्टों से छुटकारा

इस स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कार्यों में मिलती है सफलता

शिव जी की पूजा विधि-विधान से करने पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है और इसके साथ ही करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

सोमवार के दिन शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से ये लाभ मिलते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com