भोले नाथ इन 3 राशियों पर रहते हैं हमेशा मेहरबान


By Farhan Khan06, Feb 2025 04:07 PMjagran.com

भगवान शिव की पूजा करना

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है।

मनोवांछित फल की प्राप्ति होना

इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।

भोलेनाथ की फेवरेट राशियां

आज हम आपको बताएंगे कि भोलेनाथ की फेवरेट की राशियां कौन-कौन सी है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। इस राशि के जातकों के आराध्य भगवान शिव हैं। कर्क राशि के जातक स्नान-ध्यान कर सफेद वस्त्र पहनें।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

अब आचमन कर अपने आप को पवित्र करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। तदोपरांत, गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

शिव मंत्र का जप करें

इसके बाद शिवजी को भांग और धतूरे के पत्ते और फूल अर्पित करें। पूजा के समय शिव चालीसा का पाठ करें। शिव मंत्र का जप करें।

कुंभ और मकर राशि

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें।

भगवान शिव का जलाभिषेक करें  

महादेव का अभिषेक करें। भगवान शिव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अतः रोजाना सुविधा अनुसार अभिषेक करें। गंगाजल, कच्चे दूध, पंचामृत और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com