कॉकटेल पार्टी में पहनें हसीनाओं जैसी शिमर साड़ियां


By Akanksha Jain17, Sep 2024 09:00 AMjagran.com

साड़ी फॉर कॉकटेल पार्टी

अगर आप कॉकटेल पार्टी या फिर किटी पार्टी में जाने की शौकीन हैं और अपने लुक को सबसे हॉट बनाना चाहती हैं तो आज की स्टोरी आपके लिए ही है।

ट्रेंड में हैं शिमर साड़ियां

 फिलहाल शिमर और सिक्विन साड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। आप भी पार्टी में इस तरह की साड़ियां पहन सकती हैं। 

नेट सिक्विन साड़ी

आलिया भट्ट की ये नेट सिक्विन साड़ी डिजाइन काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। आप भी आलिया के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ब्लैक साड़ी करें स्टाइल

अगर आप ब्लैक लवर हैं तो आप करिश्मा तन्ना की तरह ही ब्लैक नेट सिक्विन साड़ी को पहन सकती हैं और लुक को खास बना सकती हैं।

ब्लू गिल्टरी साड़ी लुक

 कीर्ति सुरेश का ये साड़ी लुक यंग गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देगा। आप ब्लू गिल्टरी साड़ी को भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। 

सिक्विन पर्पल एंड ब्लैक साड़ी

माधुरी दीक्षित की ये सिक्विन पर्पल और ब्लैक बॉर्डर वाली साड़ी काफी शानदार लुक दे रही है। खास मौके पर इस तरह की साड़ी को पहनें।

जालीदार साड़ी डिजाइन

अगर आप अपने लुक को सबसे डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की तरह ही जालीदार साड़ी को स्टाइल करें।

मिरर वर्क साड़ी लुक

फिलहाल मिरर वर्क साड़ी भी काफी ट्रेंड में चल रही हैं। आप तमन्ना भाटिया के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ