सर्दियों में भी दिखेंगी खूबसूरत, Shilpa Shetty के ये लुक्स करें ट्राई


By Akanksha Jain19, Jan 2024 05:09 PMjagran.com

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और स्टाइलिंग की वजह से चर्चा में शुमार हैं।

विंटर के लिए स्टाइलिश आउटफिट

सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में स्टाइलिश दिखना थोड़ा मुश्किल है। विंटर में भी स्टाइलिश दिखने के लिए आप शिल्पा शेट्टी से फैशन टिप्स ले सकती हैं।

फैशनिस्टा हैं शिल्पा

 फैशन सेंस के मामले में शिल्पा शेट्टी किसी से भी कम नहीं हैं। आप इस विंटर में वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर तरह के लुक्स कैरी कर सकती हैं। 

शिल्पा के बॉसी लुक्स

व्हाइट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी बिल्कुल बॉसी वाइब्स दे रहीं हैं। ऑफिस गर्ल्स के लिए एक्ट्रेस का ये लुक परफेक्ट है।

ब्लेजर करें पेयर

आप अपने आउटफिट के साथ लॉन्ग ब्लेजर को पेयर कर सकती हैं। ब्लेजर आपके लुक को क्लासी बना देता है।

कोटी वाले ब्लाउज

अगर आप साड़ी कैरी करती हैं तो आप विंटर्स में कोटी वाले ब्लाउज के साथ साड़ी पेयर कर सकती हैं।

फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन

अगर आपको अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाना है तो आप शिल्पा शेट्टी की तरह फुल स्लीव्स ब्लाउज को कैरी करें।

पार्टी परफेक्ट लुक

अगर आप पार्टी लवर हैं तो शिल्पा शेट्टी का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। विंटर में एक्ट्रेस का ये लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ