इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी होने करवाचौथ लुक को इन्हेंस करना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ आइडिया देने आए हैं।
बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। आज हम आपको उनका यूनिक ब्लाउज कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप किसी भी साड़ी के संग पहन सकती हैं।
अभिनेत्री का व्हाइट प्लेन साड़ी के साथ पर्ल वर्क ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। आपको इस तरह के ब्लाउज रेडीमेड भी मिल जाएंगे।
डीवा का मल्टीकलर वर्क ब्लाउज काफी खूबसूरत लग रहा है। इसे आप साड़ी या लहंगे सबके संग कैरी कर सकती हैं।
सिंपल साड़ी के साथ साटन कट दाना वर्क नूडल स्ट्रैप ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इस ब्लाउज के बॉटम में वी शेप लुक शानदार लग रहा है।
इस करवाचौथ आप शिल्पा शेट्टी के जैसे लांग ब्लाउज से खुद को यूनिक लुक दे सकती हैं। ऐसे ब्लाउज यूनिक लगते हैं।
अभिनेत्री का फुल स्लीव्स प्लेन ब्लाउज स्टाइलिश लुक दे रहा है। आप भी इसे अपनी किसी कंट्रास्ट साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
डीवा का गोल्डन वर्क हाल्टर ने ब्लाउज बेहद गॉर्जियस लग रहा है। आप इसे साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइल करके अपनी शोभा बढ़ा सकती हैं।