ऑफिस गर्ल्स Shilpa Shetty के 8 बॉसी लुक्स में दिखेंगी स्टाइलिश


By Shradha Upadhyay08, Feb 2024 01:06 PMjagran.com

बॉलीवुड फिटनेस फ्रीक

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं।

शिल्पा स्टाइलिश अंदाज

48 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस के दिलों को दीवाना बनाए रहती हैं। हर कोई उनके जैसी फिटेनस पाना चाहता है।

शिल्पा क्लासी बॉसी लुक्स

अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सेंसेशन बनी रहने वाली शिल्पा के आज हम आपको क्लासी बॉसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें ऑफिस गर्ल्स पहनकर खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।

शाइन इन ब्लू

इस ऑल ब्लू कलर के साटन ब्लेजर, पेंट और टाई में एक्ट्रेस काफी शाइन ब्यूटी लग रही हैं। ये ऑउटफिट ऑफिस के लिए बेस्ट है।

क्यूट येलो

एक्ट्रेस का येलो बेल बॉटम पेंट, स्टाइलिश लांग ब्लेजर विद बेल्ट लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

हॉट रेड लुक

इस वेलेंटाइन आप भी शिल्पा की तरह रेड कलर के पेंट और ब्लेजर के साथ ब्लैक बेल्ट कैरी करके खुद को हॉट लुक दे सकती हैं।

स्मार्ट इन जेब्रा लुक

अभिनेत्री का ब्लैक इन व्हाइट जेब्रा प्रिंट बॉसी ऑउटफिट काफी स्मार्ट लुक दे रहा है।

स्टाइलिश लेवेंडर लुक

इन दिनों लेवेंडर बॉसी लुक काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप शिल्पा के लेवेंडर ब्लेजर व्हाइट क्रॉप टॉप और पेंट से खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ