समर वेडिंग में स्टाइल करें Shilpa Shetty की इंडो-वेस्टर्न साड़ियां


By Shradha Upadhyay17, Apr 2024 05:12 PMjagran.com

फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की हिट अभिनेत्री हैं। जो कि इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस भी हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर, फिटनेस और खूबसूरती तक पर फैंस फिदा हैं।

शिल्पा शेट्टी स्टाइलिश लुक्स

अभिनेत्री के इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक बेहद स्टाइलिश होता है। अपने हर अटायर में डीवा बला की खूबसूरत लगती हैं। उनके इंडियन ऑउटफिट का अंदाज बेहद जुदा होता है।

शिल्पा शेट्टी इंडो-वेस्टर्न साड़ियां

गर्मियों के साथ अब शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस की इंडो-वेस्टर्न साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप समर वेडिंग में स्टाइल कर सकती हैं।

बेबी पिंक साड़ी

हाल में अभिनेत्री ने बेबी पिंक कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी जीरो नेक ब्लाउज में अपना बेहद हॉट लुक शेयर किया है। जो कि वेडिंग के लिए बेस्ट है।

रेड साड़ी लुक

यदि आप नॉर्मल साड़ियां पहनकर बोर हो चुकी हैं। तो इस बार वेडिंग में आप शिल्पा की जैसी धोती स्टाइल प्लेन साड़ी हैवी वर्क नूडल स्ट्रैप ब्लाउज से खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं।

सेक्विन ब्लैक साड़ी

आपका भी फिगर एक्ट्रेस की तरह कर्वी है तो इस तरह की ब्लैक सेक्विन इंडो-वेस्टर्न साड़ी में आप पार्टी में महफिल लूट लेंगी। इसके साथ डीप वी नेक ब्लाउज बेस्ट रहेगा।

व्हाइट साड़ी लुक

यदि आपको इस वेडिंग सीजन सहेलियों को जलाना है। तो शिल्पा की व्हाइट साड़ी नेटिड हाई नेक ब्लाउज लुक परफेक्ट है।

लहरिया प्रिंट साड़ी

शिल्पा शेट्टी पिंक कलर की लहरिया प्रिंट साड़ी हेवी वर्क जीरो नेक ब्लाउज लुक काफी गॉर्जियस लग रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ