47 साल की शिल्पा शेट्टी ऐसे रखती हैं खुद को फिट


By Akanksha Jain31, Mar 2023 04:11 PMjagran.com

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। आज हम आपको उनके फिटनेस मंत्र बताएंगे।

फिटनेस इंस्पिरेशन

शिल्पा शेट्टी कई लोगों की फिटनेस इंस्पिरेशन हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं।

एरोबिक्स

शिल्पा शेट्टी हर दिन वर्कआउट करती हैं, लेकिन उसे हमेशा चेंज करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एरोबिक्स का एक वीडियो शेयर किया था।

योगा से ही होगा

शिल्पा शेट्टी उन लोगों में से हैं जो योग पर विश्वास रखते हैं। एक्ट्रेस के वर्कआउट में योगा भी शामिल रहता है।

कार्डियो

इन सब के अलावा शिल्पा शेट्टी कार्डियो और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। आप भी उनके वीडियोज को फॉलो कर सकते हैं।

प्रोटीन डाइट

शिल्पा जंक फूड को अवॉइड करती है और अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन रखती हैं।

डिनर टाइम

एक्ट्रेस हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाती रहती है, लेकिन कम मात्रा में। साथ ही एक्ट्रेस शाम के 7.30 बजे तक डिनर कर लेती हैं।

चीनी से परहेज

शिल्पा शेट्टी चीनी से परहेज करती हैं, इसकी जगह वो गुड या शहद का उपयोग करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ