गणेश जी के घर जाने का समय अब आ गया है। देश में इस साल भी गणेश उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, जिसके बाद अब श्रद्धालुओं की विसर्जन के लिए आंखें नम होने वाली हैं।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
अगर आपके घर पर भी 9वें या 10वें दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है और आप इस दिन को खास बनाना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी के इन एथनिक लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं।
कंट्रास्ट लहंगे में शिल्पा शेट्टी का लुक बहुत प्यारा लग रहा है। पिंक कलर के कोटी ब्लाउज को एक्ट्रेस ने पिस्ता ग्रीन लहंगे के साथ पेयर किया है।
फिलहाल शरारा पैटर्न सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह ही शरारा सूट को विसर्जन के समय पहन सकती हैं।
अगर आप अपने इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप शिल्पा शेट्टी की तरह ही वेलवेट इंडो-वेस्टर्न ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं।
आप शिल्पा शेट्टी की तरह ही गोल्डन साड़ी को भी पहन सकती हैं। गणेश विसर्जन के समय इस तरह की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
आप साड़ी या फिर लहंगे के साथ इस तरह के डिजाइनर ब्लाउज डिजाइन भी पहन सकती हैं। शिल्पा शेट्टी का हर लुक बेहद शानदार होता है।