शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं। जो 49 साल की उम्र में भी अपनी फिट बॉडी और हॉट लुक्स से इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं।
इंडियन हो या वेस्टर्न शिल्पा हर लुक में कहर ढाती हैं, लेकिन इंडियन लुक में डीवा बला की खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगती हैं।
बहुत जल्द नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप शिल्पा के प्रिंटेड साड़ी लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। डीवा की हर साड़ी डिफरेंट होती है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मल्टीकलर प्रिंट साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
नवरात्रि के लिए डीवा की येलो साटन लीफ पिंट साड़ी भी काफी अट्रैक्टिव लग रही है। आप भी इसे दुर्गा पूजा में कैरी कर सकती हैं।
शिल्पा का लाइट कलर कॉटन साड़ी जिसपर फ्लोरल प्रिंट डिजाइन बना हुआ है काफी रॉयल लुक दे रहा है। इसके संग डीवा ने हाई नेक ब्लाउज पहना है।
आप इस तरह की व्हाइट फ्लोरल और लीफ प्रिंट साड़ी को भी नवरात्रि के मौके पर कंट्रास्ट ब्लॉउस के संग स्टाइल कर सकती हैं।
एक्ट्रेस की पर्पल प्रिंटेड बॉर्डर साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। शिल्पा की ये साड़ी काफी डिफरेंट लुक दे रही है।