न्यू ईयर पार्टी में महफिल लूट लेंगी Shilpa Shetty की 8 ड्रेसेज


By Shradha Upadhyay18, Dec 2023 05:24 PMjagran.com

बॉलीवुड फिटनेस क्वीन

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की हिट और फिटनेस क्वीन हैं। जो कि अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

एज इन नंबर

48 की उम्र में भी एक्ट्रेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट से इस बात को सही साबित करती नजर आती हैं। कि उम्र महज एक नंबर होता है। शिल्पा इस उम्र में भी काफी स्टाइलिश दिखती हैं।

हॉट एंड बोल्ड ड्रेसेज

आज हम आपको एक्ट्रेस की हॉट एंड बोल्ड ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस न्यू ईयर पार्टी में कॉपी कर सकती हैं।

ब्लैक ब्लेजर ड्रेस

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक कलर की ब्लेजर ड्रेस में अपना लेटेस्ट हॉट लुक शेयर किया है। जिसपर एक बार फैंस फिर फिदा हो गए हैं। इसके साथ शिल्पा ने व्हाइट बेल्ट और मैचिंग हील्स कैरी की हैं।

बोल्ड बॉडी हगिंग ड्रेस

इस येलो कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस में शिल्पा अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ये आपके पार्टी लुक को बोल्ड बना देगा।

हाई स्लिट गाउन

इस न्यू पार्टी में आप डीवा की तरह साटन हाई स्लिट गाउन से अपने लुक को सिजलिंग बना सकती हैं।

अप एंड डाउन ड्रेस

इस रेड कलर की अप एंड डाउन ड्रेस में आप शिल्पा का कातिलाना लुक देख सकते हैं। पार्टी के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है।

वन शोल्डर साटन ड्रेस

इस तरह की साटन ड्रेस पार्टी में बेहद ग्लैमरस लुक देती हैं। एक्ट्रेस इस लाइट कलर की वन शोल्डर ड्रेस ओपन लाइट कर्ल हेयर में कहर ढहा रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ