बिग बॉस फेम और पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल वेट ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। आज हम शहनाज गिल के वेट लॉस जर्नी के बारे में बताएंगे।
बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज गिल ने लॉकडाउन में घर पर ही अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की थी।
शहनाज के दिन की शुरूआत हल्दी का पानी, चाय या फिर एप्पल साइडर विनेगर से होती है।
नाश्ते में भी एक्ट्रेस घर का ही खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस कभी मूंग, डोसा, मेथी का पराठा खाती हैं, लेकिन उनके खाने में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।
शहनाज गिल का कहना है कि आप घर का खाना खाइए लेकिन उसका पोर्शन कम करें। आप अपनी डाईट को कम करें और उसे हैल्दी बनाए।
एक्ट्रेस का कहना है कि, पानी आपकी फिटनेस और स्किन दोनों के लिए बहुत जरूरी हैं। शहनाज कम से कम 2-3 लीटर पानी का सेवन करती हैं।
आपको बता दें कि, शहनाज गिल ने 12 किलो वजन घटाया है। एक्ट्रेस के कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन को देख हर कोई हैरान था।
शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी आज दुनिया भर में है। एक्ट्रेस के लाखों फैंस हैं जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।