शहनाज के 6 पार्टी परफेक्ट ड्रेसेज और मेकअप लुक्स


By Shradha Upadhyay07, Oct 2023 07:17 PMjagran.com

बिग बॉस फेम

पंजाब की कटरीना के बाद बिग बॉस से फेमस हुई शहनाज गिल आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। कम समय में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा लिया।

म्यूजिक वीडियो, फिल्में

आज शहनाज कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल में एक्ट्रेस की अडल्ट ड्रामा फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' रिलीज हुई है।

पार्टी मेकअप और ड्रेसेज

आज हम आपको डीवा की पार्टी परफेक्ट ड्रेसेज और मेकअप दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी फॉलो करके खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।

पिंक बेबी

शहनाज इस फेदर पिंक कलर की ड्रेस विद ग्लॉसी मेकअप में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। पार्टी के लिए ये लुक एकदम बेस्ट है।

कट आउट ड्रेस

इस मल्टीकलर कट आउट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी कूल लुक दे रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन एक्सेसरीज पेयर की है।

ट्रांसपेरेंट गाउन

शहनाज का ट्रांसपेरेंट गाउन 3D मेकअप लुक नाइट पार्टीज के लिए एकदम बेस्ट है।

कलरफुल आई शेडो

आप किसी भी ड्रेस के साथ इस तरह के कलरफुल आई शेडो भी ट्राई कर सकती हैं। ये काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।

स्मोकी आई

वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ इस तरह की स्मोकी आई काफी स्टाइलिश लुक देती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ