रिसेप्शन पार्टी में चार-चांद लगा देंगे ये फैंसी लहंगे


By Priyam Kumari23, Nov 2024 12:46 PMjagran.com

हॉट क्वीन शरवरी वाघ

बॉलीवुड की हॉट हसीना शरवरी वाघ अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

एक्ट्रेस की हसीन अदाएं

एक्ट्रेस शारवरी वाघ ने हॉरर फिल्म मुंज्या से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी खूबसूरत अदाओं से फैंस को घायल कर रही हैं।

शरवरी वाघ के फैंसी लहंगे

एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस बेहद कमाल का है। वह अपने वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। वहीं, आज हम आपको उनके फैंसी लहंगे का कलेक्शन  दिखाएंगे, जिन्हें आप अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए कॉपी कर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर लहंगा

क्या आप स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक दिखने के लिए लहंगा ढूंढ रही हैं? तो एक्ट्रेस के इस लहंगा लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर के लहंगे के साथ पर्पल कलर का ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है, जो काफी स्टाइलिश और हॉट लग रहा है।

प्रिंटेड लहंगा

अगर आपका पार्टी में जाने का प्लान है और सिंपल लहंगा कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस तरह के लहंगे को ट्राई करना ना भूलें। लाइट प्रिंटेड लहंगा प्रिंट कट फुल स्लीव्स चोली में आप बोल्ड नजर आएंगी।

मल्टी कलर सिल्क लहंगा

एक्ट्रेस मल्टी कलर स्ट्रैप डिजाइन सिल्क लहंगा में गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन शिमरी पफ स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। आप भी इस तरह का लहंगा रिसेप्शन पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

साटन स्टोन वर्क लहंगा

आप रिसेप्शन पार्टी में हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह का लहंगा आपके लिए एकदम बेस्ट है। येलो साटन लहंगे पर ग्रे कलर के स्टोम से हैवी वर्क किया गया है, जिसमें वो फैंसी लुक दे रही हैं।

व्हाइट गोल्डन लहंगा

रिसेप्शन पार्टी में अट्रैक्टिव लुक के लिए डीवा का व्हाइट गोल्डन वर्क लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे स्ट्रैपी शाइनी गोल्डन चोली लुक में एक्ट्रेस काफी क्लासी लग रही हैं।

आप भी स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए एक्ट्रेसेज से आउटफिट आइडियाज ले सकती हैं। वहीं, फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@sharvari)