टिकेगी सबकी निगाहें, पहनें Sharvari जैसे यूनिक एथनिक आउटफिट्स


By Akanksha Jain22, Aug 2024 12:29 PMjagran.com

शानदार एक्ट्रेस शरवरी

यंग एक्ट्रेस शरवरी फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा में शुमार हैं। शरवरी की एक्टिंग को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फिल्म वेदा भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। 

शरवरी के एथनिक

आउटफिट्स शरवरी का फैशन सेंस काफी ज्यादा शानदार है। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस का हर लुक काफी ज्यादा हॉट होता है। 

शरवरी का लहंगा लुक

आज हम आपको उनके शानदार एथनिक आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं। आप एक्ट्रेस के इस लहंगा लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

साड़ी में दिखती हैं कमाल

शरवरी के पास साड़ी का भी शानदार कलेक्शन है। आप भी शरवरी की इस साड़ी को खास मौके पर कैरी कर सकती हैं।

चेक साड़ी लुक

ब्लैक और व्हाइट चेक साड़ी में शरवरी का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। यंग गर्ल्स पर ये साड़ी काफी शानदार लगेगी।

साटन साड़ी लुक

रेड कलर की साटन साड़ी भी आप स्टाइल कर सकती हैं। कॉकटेल पार्टी के लिए एक्ट्रेस की ये साटन साड़ी परफेक्ट है।

येलो लहंगा डिजाइन

येलो कलर के लहंगे में शरवरी वाघ का लुक काफी यूनिक लग रहा है। लहंगे के साथ एक्ट्रेस का ब्लाउज भी काफी यूनिक लग रहा है।

ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

साड़ी और लहंगे के अलावा आप शरवरी के ये ट्रेंडी ब्लाउज भी कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस के ये ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ