बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शरवरी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शरवरी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन शरवरी का हर लुक काफी स्टाइलिश होता है। आज हम आपको शरवरी के शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
शरवरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है।
ब्लैक और व्हाइट कलर की चैक साड़ी में एक्ट्रेस का ये लुक काफी हॉट लग रहा है। आप इस तरह की साड़ी को पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को कंफर्टेबल बनाना चाहती हैं तो आप शरवरी की तरह ही कॉटन साड़ी को पहन सकती हैं। कॉटन साड़ियां बहुत ही कंफर्टेबल लुक देती हैं।
अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए आप शरवरी जैसी साटन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। पिंक कलर की प्लेन साटन साड़ी में एक्ट्रेस सुंदर लग रही हैं।
अगर आप कॉकटेल पार्टी में साड़ी कैरी करना चाहती हैं तो आप शरवरी के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
व्हाइट कलर की फ्रिल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। आप एक्ट्रेस की तरह ही फ्रील साड़ी के साथ पर्ल वर्क ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।