कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करने के लिए पहनें शरवरी जैसे लहंगे


By Akanksha Jain09, Oct 2024 01:25 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस शरवरी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शरवरी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शरवरी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है। 

शरवरी के लहंगे लुक्स

साड़ी हो या फिर सूट शरवरी के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके लहंगा लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

शरवरी का लेटेस्ट लहंगा लुक

शरवरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के लहंगे में एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है।

कर्वी फिगर करें फ्लॉन्ट

 अगर आप अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो आप शरवरी के इन लहंगों को खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। 

पर्ल वर्क लहंगा लुक

फिलहाल पर्ल वर्क आउटफिट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी शरवरी के इस पर्ल वर्क डिजाइनर लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

नेट वर्क लहंगा डिजाइन

आप शरवरी की तरह ही नेट वर्क वाला लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। व्हाइट लहंगे में गोल्डन वर्क किया गया है, जो काफी शानदार लग रहा है।

फिश कट लहंगा डिजाइन

येलो कलर के इस लहंगे में शरवरी बहुत सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस के ये लुक आपके लुक में हॉटनेस का तड़का लगा देगा।

ए लाइन लहंगा डिजाइन

कर्वी गर्ल्स पर ए लाइन लहंगा डिजाइन भी काफी सुंदर लगते हैं। आप खास मौके पर इस तरह के लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: Sharvari Instagram