Sharmila Tagore ने इन फिल्मों से इंडस्ट्री में मचाया शोर


By Priyam Kumari14, Apr 2025 12:37 PMjagran.com

Sharmila Tagore का कमबैक

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था।

Sharmila Tagore की फिल्में

80 साल की शर्मिला टैगोर अब एक बार फिर फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी सुपरहिट फिल्मों पर।

Kashmir Ki Kali Film

साल 1964 में आई 'कश्मीर की कली' में शर्मिला टैगोर ने शम्मी कपूर के साथ नजर आईं। यह फिल्म उन दिनों की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

Aradhana Film

शर्मिला टैगोर की फिल्म 'आराधना' साल 1969 की रोमांटिक मूवी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना के साथ काम किया है। यह उस समय की हिट फिल्मों में से एक है।

Safar Film

1970 में रिलीज हुई फिल्म 'सफर' में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने अपनी दमदार एक्टिंग के दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।

Amar Prem Film

फिल्म 'अमर प्रेम' 1972 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन शक्ति सामंत ने किया है। इस फिल्म में शर्मिला टैगोर, राजेश खन्ना, विनोद मेहरा, मदन पुरी और ओम प्रकाश जैसे बड़े-बड़े कलाकार हैं।

Aa Gale Lag Jaa Film

'आ गले लग जा' 1973 में बनी प्रेम कहानी फिल्म है, जिसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया है। इसमें शशि कपूर, शर्मिला टैगोर और शत्रुघ्न सिन्हा हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।

OutHouse Film

शर्मिला टैगोर की फिल्म 'आउटहाउस' की कहानी एकदम दिल को छू लेने वाली है। इस मूवी में एक्ट्रेस के साथ मोहन अगाशे ने शानदार अभिनय किया है।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb