हर पीढ़ी का मन मोह लेते हैं Sharda Sinha के ये गाने


By Priyam Kumari18, Mar 2025 01:00 PMjagran.com

बिहार की आन-बान और शान

भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा ने भोजपुरी सिनेमा ही नहीं, बॉलीवुड में भी कई हिट गाने दिए हैं। उनके ज्यादातर छठ गीत काफी फेमस है। वहीं, उनके गीतों के बिना महापर्व अधूरा माना जाता है।

Sharda Sinha के हिट गाने

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर पीढ़ी शारदा सिन्हा के गानों के दीवाने हैं। वह अपनी मधुर आवाज से हर किसी का मन मोह लेती हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनके हिट गानों पर।

बाबुल जो तुमने सिखाया

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का गाना 'बाबुल जो तुमने सिखाया' है। शारदा सिन्हा का यह गाना विदाई के गानों में सबसे हिट है।

पहिले पहिल छठी मईया

छठ पर्व को लेकर शारदा सिन्हा के कई गानों फेमस है, जिसमें एक 'पहिले पहिल छठी मईया' गाना काफी मशहूर है। यह गाना हर बिहारी के दिल में बसा हुआ है।

कहे तोसे सजना

बॉलीवुड फिल्म 'मैंने प्यार किया' का गाना 'कहे तोसे सजना' में शारदा सिन्हा की आवाज है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

तार बिजली से पतले

शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज से सबका मन मोह लिया। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का गाना 'तार बिजली से पतले' को आज भी बेहद पसंद किया जाता है।

केलवा के पात पर

छठ महापर्व का मशहूर गाना 'केलवा के पात पर' करीब 8 मिनट का है। लोगों को शारदा सिन्हा का यह गीत खूब पसंद आता है। हर साल इस गीत के बिना छठ अधूरा माना जाता है।

हे छठी मईया

शारदा सिन्हा के हिट गानों में एक 'हे छठी मईया' है। यह गाना महापर्व के माहौल में चार चांद लगा देता है। इस पावन पर्व पर लोग यह गाना सुनना खूब पसंद करते हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Canva