देश में कई प्राचीन मंदिर ऐसे हैं, जिनका इतिहास काफी रोचक है। आइए जानते हैं कि भारत के किस मंदिर में प्रेमी जोड़ों को शरण मिलती है?
अक्सर लोग मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शांघड़ गांव में स्थित है। इस मंदिर के पीछे कई पौराणिक कहानी हैं।
जो प्रेमी जोड़ा घर से भागकर या जिन्हें समाज स्वीकार नहीं करता है, उन्हें शंगचुल महादेव मंदिर में शरण मिलती है। उनकी रक्षा भी की जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि शंगचुल महादेव मंदिर का संबंध महाभारत काल से है। इस मंदिर का विस्तार करीब 11 बीघा में है। मंदिर के परिसर में आने वाले बाद प्रेमी जोड़ों रक्षा होने लगती है।
ऐसी मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों को इस मंदिर में शरण मिली थी। शंगचुल महादेव कौरवों को रोकते हुए कहा था कि यह मेरा क्षेत्र है और यहां कोई किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
जब तक प्रेमी जोड़ों के परिवार वाले शादी के लिए नहीं तैयार हो जाते हैं, तब तक इन जोड़ों की देखभाल पुजारी करते हैं।
शंगचुल महादेव मंदिर मंदिर में आज भी पुलिस के आने पर रोक है। इस मंदिर में शराब, सिगरेट और चमड़े का सामान लाना वर्जित होता है।
देश के रहस्यमयी मंदिरों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ