बॉलीवुड के फेमस स्टार किड्स में से एक शनाया कपूर को आज हर कोई जानता है। शनाया कपूर हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं।
शनाया कपूर का फैशन सेंस तो शानदार है ही साथ ही वो हमेशा अपनी ग्लोइंग स्किन को लेकर चर्चा में रहती हैं।
अगर आप भी शनाया कपूर की तरह ही ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो आप भी एक्ट्रेस के स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
शनाया कपूर हमेशा अपने फेस को क्लीन रखती हैं। एक्ट्रेस सुबह अपने फेस को क्लेंजर से क्लिन करती हैं। एक्ट्रेस बिना मेकअप रिमूव किए कभी भी सोती नहीं हैं।
शनाया कपूर अपनी स्किन को हमेशा हाइड्रेट रखती हैं और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस फेस क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाती हैं।
इसके अलावा शनाया कपूर सनस्क्रीन का भी लगाती हैं। एक्ट्रेस जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो सनस्क्रीन लगाकर ही निकलती हैं।
आईस फेशियल फिलहाल काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। एक्ट्रेस भी आईस फेशियल करती हैं जिससे स्किन को बहुत फायदे मिलते हैं।
शनाया कपूर सुबह उठकर भरपूर पानी पीती हैं। एक्ट्रेस दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं जो स्किन और हेल्थ दोनों के लिए अच्छा है।