45 साल में भी इतनी फिट हैं Shamita Shetty, जानें फिटनेस रूटीन


By Akanksha Jain17, Apr 2024 03:01 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शमिता शेट्टी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शमिता शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज की वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

45 की हैं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी 45 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

जिम में बहाती हैं पसीना

शमिता शेट्टी जिम में बहुत पसीना बहाती हैं। एक्ट्रेस जिम के साथ साथ योग करना भी पसंद करती हैं और डांस भी करती हैं।

कार्डियो और वेट ट्रेनिंग है जरूरी

जिम में शमिता शेट्टी कार्डियो और वेट ट्रेनिंग पर खास फोकस करती हैं। कार्डियो और वेट ट्रेनिंग से फैट लॉस जल्दी होता है।

स्ट्रेचिंग है जरूरी

एक्सरसाइज करने से पहले शमिता शेट्टी स्ट्रेचिंग जरूर करती हैं। स्ट्रेचिंग से बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।

कैसे होती है दिन की शुरुआत?

शमिता शेट्टी के दिन की शुरुआत दो गिलास गुनगुने पानी से होता है। पानी पीने के बाद ही शमिता एक्सरसाइज करती हैं।

खाने में क्या खाती हैं शमिता शेट्टी

डाइट की बात की जाए तो शमिता शेट्टी को घर का खाना खाना ही पसंद है। एक्ट्रेस घर में हेल्दी खाना बना कर खाती हैं।

शमिता का खाना होता है ग्लूटेन फ्री

इन सबके अलावा शमिता शेट्टी भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करती हैं और एक्ट्रेस का खाना ग्लूटेन फ्री होता है। 

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ