Shamita Shetty के करियर की 5 फ्लॉप फिल्में


By Akanksha Jain02, Feb 2024 02:23 PMjagran.com

बर्थ-डे स्पेशल

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहीं हैं। एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी ने अपनी बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से की थी।

शमिता की फ्लॉप फिल्में

ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी शमिता शेट्टी की किस्मत बॉलीवुड में नहीं चमकी। आज हम आपको उनकी फ्लॉप फिल्म बताएंगे।

अग्निपंख

इंडियन एयर फोर्स पायलट पर बनी ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।

वजह

साल 2004 में ही रिलीज हुई फिल्म वजह में शमिता शेट्टी और अरबाज खान ने साथ काम किया था। ये फिल्म भी कमाई नहीं कर पाई।

फरेब

फिल्म फरेब में शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी और मनोज बाजपेयी के साथ नजर आई थी, लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को नहीं जमी।

कैश

मल्टी स्टार कास्ट होने के बाद भी फिल्म कैश बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स थे।

हरी-पुत्तर

 साल 2008 में आई फिल्म हरी पुत्तर की स्टोरी बहुत कॉमेडी थी, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ