हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों का अत्यधिक महत्व है। इन पौधों को पूजनीय माना गया है और इनकी पूजा की जाती है। शमी का पौधा ऐसा ही एक पौधा है।
शमी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह पौधा भगवान शिव और शनि देव से संबंधित माना जाता है।
वहीं, ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनको करने से बिजनेस में लाभ की संभावना बढ़ती है।
बिजनेस के क्षेत्र में सफलता के लिए शनिवार के दिन शमी के पौधे में जल अर्पित करें और पूजा करें। ऐसा करने से बिजनेस में बहुत लाभ होता है।
वहीं, यह उपाय हर शनिवार को करने से करियर में तरक्की के योग बनते हैं। इसके साथ ही सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करें और इसकी पत्ती पर्स में रखें। यह उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है।
शमी के पौधे में जल में दूध मिलाकर अर्पित करें। यह उपाय करने से सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वहीं, लंबे समय से कर्ज से परेशान हैं तो इससे राहत के लिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ पर काले तिल और काली उड़द अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।
शमी के पौधे से जुड़े ये उपाय करने से बिजनेस में सफलता मिलती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com