छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखा चुकी शमा सिकंदर को आज कौन नहीं जानता। शमा हमेशा ही अपनी हॉटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
शमा सिकंदर 42 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
अगर आप भी शमा की तरह ही फिट रहना चाहती हैं तो आप भी शमा सिकंदर के फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
शमा सिकंदर के दिन की शुरुआत मेडिटेशन और योग से होती है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं।
योग करने के अलावा शमा सिकंदर जिम में भी बहुत पसीना बहाती हैं। एक्ट्रेस जिम में कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं।
अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी में हैं तो कैलोरी काउंट करना बहुत जरूरी है। एक्ट्रेस हर दिन अपनी कैलोरी काउंट करती हैं।
एक्सरसाइज के साथ साथ शमा सिकंदर खाने का भी ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस तेल वाले खाने से दूरी बना कर रखती हैं।
इसके अलावा शमा सिकंदर हेल्दी फूड खाती हैं और घर का खाना ही पसंद करती हैं। एक्ट्रेस हेल्दी खाने पर ज्यादा फोकस करती हैं।