229 का स्ट्राइक रेट, चौके-छक्के की बरसात; इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी


By Abhishek Pandey16, Jan 2023 04:17 PMjagran.com

शैफाली वर्मा

भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्‍तान शैफाली वर्मा ने सोमवार को यूएई के खिलाफ 78 रन की तूफानी पारी खेली।

111 रन की साझेदारी

भारत ने पहले बल्‍लेबाजी के आमंत्रण को स्‍वीकार किया और शेफाली व श्‍वेता सेहरावत ने 111 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

229 का स्ट्राइक रेट

शेफाली वर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 229 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

34 गेंदों में 78 रन

शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 12 चौके और छक्के की मदद से 78 रन बनाएं।

यूएई ने जीता टॉस

यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद भारत की ओर से शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत ने शानदार पारी का आगाज किया।

8 ओवर में 100 रन

दोनों ने 8 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। वेता सेहरावत अंत तक नाबाद रही और उन्‍होंने 49 गेंदों में 10 चौके की मदद से नाबाद 74 रन बनाए।

219 रन का विशाल स्कोर

भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 219 रन का विशाल स्‍कोर बनाया।