ज्योतिष शास्त्र की तरह स्वप्नशास्त्र का भी खास महत्व माना जाता है। इसमें सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। सपने हमें भविष्य से जुड़े कुछ अहम संकेतों के बारे में बताते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी सफेद चीजों के बारे में बताएंगे, जो अगर आपको सपने में दिखता है, तो इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद हाथी दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका सीधा सा मतलब है कि आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। धन की तिजोरी भी पैसों से भरी रहेगी।
धन की तिजोरी पैसों से भरने के साथ-साथ आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आपको लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति जल्द ही हो सकती है।
सपने में सफेद सांप का दिखने का मतलब है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।
खुशखबरी मिलने के साथ-साथ गृह क्लेश से निजात मिल सकती है। परिवार के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अनहोनी से भी तुरंत राहत मिल सकती है।
सपने में जल से भरा कलश दिखना भी स्वप्नशास्त्र के मुताबिक काफी अच्छा माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जितने भी बिगड़े काम थे, वे सभी जल्द ही पूरे हो जाएंगे।
आपके बिगड़े काम बनने के साथ-साथ आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपकी बंद किस्मत का ताला भी खुल सकता है। इस सपने के बारे में किसी से जिक्र न करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com