व्यक्ति जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करता है। इस दौरान कई संकेत दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कि रास्त में कौन सी चीजें दिखना सफलता मिलने का संकेत होता है?
यात्रा करते या किसी काम के लिए जाते समय रास्ते में कुछ न कुछ दिखाई दे देता है। इसमें कई चीजें अशुभ तो कई शुभ मानी जाती हैं।
अगर आपको कहीं जाते समय सिक्का गिरा मिले या दिखाई दे तो समझ जाइए कि काम होने में देरी हो सकती है। वहीं, नोट मिलने का मतलब है कि रुका काम होने वाला है।
किसी जरूरी काम से जाते समय रास्ते में गाय दिखना बेहद शुभ माना जाता है। गाय को प्रणाम करके आगे बढ़ जाना चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रास्ते में भिखारी दिखने पर उसे कुछ व कुछ अवश्य दें। ऐसा करने से कर्ज दूर होने लगता है।
ऐसा कहा जाता है मृत शरीर में भगवान का वास होता है। रास्ते में अर्थी दिखना शुभ माना जाता है। इससे आपके सारे दुख अर्थी के साथ चले जाते हैं।
रास्ते में हाथी दिखना शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके दिखने पर आपको हर कामों में सफलता मिलती है।
अगर घर से निकलते समय शंख की आवाज सुनाई दे तो समझ जाइए की आपके ऊपर भगवान की कृपा होने वाली है। इसके साथ ही बिगड़ा काम भी बनने वाला है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ