नवरात्रि में ये 5 सपने देखना है सुख-समृद्धि का संकेत


By Mahak Singh21, Mar 2023 12:03 AMjagran.com

नवरात्रि

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है, इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

सपना

नवरात्रि के दौरान सपने में कुछ चीजों को देखना शुभ माना जाता है।

चूड़ी

अगर आप नवरात्रि में चूड़ी-कंगन का सपना देखते हैं, तो यह विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने का संकेत हो सकता है।

मां दुर्गा

अगर आप सपने में मां दुर्गा को मुस्कुराते हुए देखते हैं, तो यह सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है।

सिंदूर

अगर आप सपने में सिंदूर देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सुखी वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि का संकेत देता है।

शेर

अगर आपको सपने में शेर दिखाई दे, तो यह जीवन में उन्नति का संकेत हो सकता है।

गुड़हल

अगर आप सपने में लाल गुड़हल का फूल देखते हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

नवरात्रि में करें लौंग से जुड़े ये 3 उपाय, होगा धन लाभ