गर्मियों में चेहरे पर बांधे इन 5 डिजाइन के स्कार्फ


By Priyam Kumari10, Apr 2025 06:00 PMjagran.com

चेहरे को धूप से कैसे बचाएं?

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन को प्रोटेक्ट करना बेहद जरूरी है। इसलिए कारण महिलाएं चेहरे पर स्कार्फ बांधकर घर से निकलती है।

महिलाओं के लिए स्कार्फ डिजाइन

आजकल मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के स्कार्फ मिलते हैं। अगर आप भी धूप से बचने के लिए स्कार्फ खरीदने जा रही हैं, तो इन 5 डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

पैस्ले टस्कर स्कार्फ

अपने चेहरे को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए आप यह खूबसूरत पैस्ले टस्कर स्कार्फ को ट्राई सकती हैं। ऐसे स्कार्फ दिखने में काफी सुंदर होते हैं।

डिजाइनर प्रिंटेड स्कार्फ

पुराना स्कार्फ पहनकर अगर बोर हो गई हैं, तो गर्मी के मौसम में ऐसे डिजाइनर प्रिंटेड स्कार्फ खरीद सकती हैं।

टाई एंड डाई स्कार्फ

ऑफिस या दोस्त के घर जा रही हैं, तो चेहरे पर ऐसे टाई एंड डाई स्कार्फ को चुन सकती हैं। इस तरह के डिजाइन हर तरह के आउटफिट पर अच्छे लगेंगे।

फ्लावर प्रिंटेड स्कार्फ

गर्मी के मौसम में चेहरे को धूप से बचाने के लिए अगर आप स्कार्फ की तलाश में हैं, तो ऐसा खूबसूरत फ्लावर प्रिंटेड स्कार्फ को खरीद सकती हैं।

लाइनिंग स्कार्फ

अगर आप स्कार्फ में ज्यादा डिजाइन पसंद नहीं करती हैं, तो इस तरह की लाइनिंग स्कार्फ को ऑप्शन में रखें। ऐसे स्कार्फ काफी सिंपल और सोबर होते हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva