अगर आप फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं तो आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो घोटालों पर बनी हुई हैं।
स्कैम 1992 के बाद अब हंसल मेहता स्कैम 2003 पर बनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 2 सितंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
स्कैम 1992 को हर किसी ने बहुत पसंद किया था। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी तो आज ही सोनी लिव पर देखिए।
द बिग बुल में अभिषेक बच्चन ने अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
मनोज बाजपाई, अनुपम खेर और अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 भी घोटाले के ऊपर ही बनी है।
शाहिद कपूर की फिल्म फर्जी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में फर्जी नोटों की कहानी बताई गई है।
नेटफ्लिक्स की सीरीज जमतारा में भी घोटाला बताया गया है। आप इस सीरीज को जरुर देखें।
इमरान हाशमी की फिल्म व्हाई चीट इंडिया में भी घोटाले की कहानी बताई गई है।