सावन में इन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक


By Shivani Singh22, Jul 2022 12:17 PMjagran.com

जल से अभिषेक

शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना लाभकारी होता है। ऐसा करने से हर तरह के दुखों से छुटकारा मिलता है।

दूध से करें शिव अभिषेक

शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करने से शारीरिक और मानसिक सुकून मिलता है, साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

दही से करें शिवलिंग का अभिषेक

दही से अभिषेक करने पर जो लोग वाहन की इच्छा रखते हैं तो उन्हें जल्द ही वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

शहद से करें शिव अभिषेक

पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए सावन माह में शहद से अभिषेक करना शुभ होगा।

गन्ने के रस से करें अभिषेक

सावन मास में गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

गंगाजल से करें शिवलिंग का अभिषेक

शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने से शिवजी जल्द प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गाय के घी से अभिषेक

गाय के शुद्ध घी से शिवलिंग में अभिषेक करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

शहद मिश्रित गंगा जल से रुद्राभिषेक

गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं और परिवारिक सुख शांति के साथ संतान की प्राप्ति होती है।

Pitru Dosh 2023: पितृ दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय