सावन में घर लाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ की बनी रहेगी कृपा


By Shivani Singh18, Jul 2022 01:53 PMjagran.com

सावन में ये चीजें घर लाना होगा शुभ

वास्तु शास्त्र में सावन को लेकर कई नियम और चीजों के बारे में बताया गया है। जिन्हें करने से भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

बनी रहेगी शिवजी की कृपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन में बेलपत्र, त्रिशूल सहित इन चीजों को लाना शुभ माना जाता है।

घर लाएं पारद शिवलिंग

सावन में घर में पारद शिवलिंग रखना शुभ है। यह शिवलिंग चांदी और पारे से मिलकर बना होता है।

चांदी का बेलपत्र

अगर आप रोजाना बेलपत्र शिव जी को नहीं चढ़ा पा रहे हैं, तो चांदी का बेलपत्र चढ़ा दें। इससे लाभ मिलेगा।

रुद्राक्ष लाना लाभकारी

सावन में रुद्राक्ष लाकर मुख्य कमरे में रख दें। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

चांदी का चंद्र

भगवान शिव के मस्तक में चंद्रमा विराजित हैं इसलिए सावन में चांदी के चंद्र देव लाकर पूजा करें।

मोती चढ़ाना भी शुभ

अगर चांदी का चंद्र नहीं चढ़ा सकते हैं, तो मोती रख सकते हैं। इससे चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

नाग-नागिन का जोड़ा

सावन में चांदी से बने नाग-नागिन का जोड़ा रखना भी शुभ होता है। इससे कालसर्प दोष से निजात मिलती है।

घर के इस दिशा में रखें लाल रंग की चीजें