अब कहां है साथ निभाना साथिया की 'किंजल'


By Akanksha Jain01, Oct 2023 01:18 PMjagran.com

साथ निभाना साथिया

स्टार प्लस का पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया की कहानी ने लोगों के दिल में जगह बना ली थी। साथ ही सीरियल के कलाकारों को भी पहचान मिली थी।

किंजल

आज हम बात करेंगे साथ निभाना साथिया की किंजल की। किंजल ने सीरियल में नेगेटिव रोल से काफी पॉपुलैरिटी पाई थी।

रियल नेम

साथ निभाना साथिया की किंजल मोदी का असली नाम फिरोजा खान है। फिरोजा खान के नेगेटिव रोल ने हर किसी को इंप्रेस किया था। 

फिरोजा खान

फिरोजा खान ने काफी कम सीरियल्स में काम किया है, लेकिन एक्ट्रेस को खास पहचान साथ निभाना साथिया से ही मिली है।

सीरियल लिस्ट

साथ निभाना साथिया के अलावा फिरोजा खान ने सावधान इंडिया, जाना ना दिल से दूर, और कोई लौट के आया है सीरियल्स में काम किया था।

लाइमलाइट से दूर

फिरोजा खान साल 2017 के बाद लाइमलाइट से दूर हो गई थी। अब एक्ट्रेस काफी कम नजर आती हैं।

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया की बात की जाए तो फिरोजा खान इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

फैन फॉलोइंग

फैन फॉलोइंग के बारे में बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ