दुल्हन की बहन पहनें Sara Tendulkar के ये इंडियन लुक्स


By Akanksha Jain20, Feb 2024 12:08 PMjagran.com

सारा तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को आज हर कोई जानता है। सारा की दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे।

सारा के इंडियन लुक्स

सारा तेंदुलकर अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके इंडियन लुक्स दिखाएंगे।

ब्लैक साड़ी लुक

अगर आफ ब्लैक लवर हैं तो आपको सारा तेंदुलकर की ये ब्लैक साड़ी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी। आप भी इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं।

लहंगा में लगती हैं खूबसूरत

सारा तेंदुलकर के ये इंडियन लुक्स दुल्हन की बहन पर खूब जचेंगे। आप इस तरह के शानदार लहंगे को भी कैरी कर सकती हैं।

रफल साड़ी लुक

फिलहाल रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है। आप भी ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं और इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न सूट लुक

अगर आप अपने इंडियन लुक को वेस्टर्न का तड़का देना चाहती हैं तो आप सारा तेंदुलकर के इस इंडो-वेस्टर्न आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।

सारा की कातिलाना स्माइल

सारा तेंदुलकर की स्माइल बहुत प्यारी है। हर कोई सारा की स्माइल पर फिदा है और लड़कियां उनके फैशन सेंस की दीवानी हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं सारा

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ