ब्यूटी विद ब्रेन हैं Sara Ali Khan, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain16, Mar 2024 01:59 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सारा हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं।

पटौदी खानदान से रखती हैं ताल्लुक

सारा अली खान पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस बहुत क्लासी लाइफस्टाइल जीती हैं और उनके लुक्स भी क्लासी होते हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं सारा

आज हम आपको सारा अली खान की एजुकेशन और क्वालिफिकेशन के बारे में बताएंगे। एक्ट्रेस ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदहारण हैं।

स्कूल की पढ़ाई

सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। सारा अली खान ने अपनी स्कूलिंग बेसेंट मॉन्टेसरी स्कूल से की है और फिर धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पूरी पढ़ाई की।

न्यूयॉर्क से किया ग्रेजुएशन

पटौदी गर्ल ने अपनी ग्रेजुएशन 2016 में न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की। एक्ट्रेस ने हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की है।

सारा का ट्रांसफॉर्मेशन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले एक्ट्रेस का वेट 96 किलो था फिर सारा ने अपना 45 किलो वजन घटा कर हर किसी को हैरान कर दिया।

सारा का बॉलीवुड डेब्यू

सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं सारा

सोशल मीडिया पर सारा अली खान काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ