Sanjeeda के रॉयल एथनिक करें ट्राई, लगेंगी महारानी


By Akshara Verma12, Jun 2025 11:30 AMjagran.com

Sanjeeda के रॉयल एथनिक

क्या आप नॉर्मल कपड़ों में भी महारानी जैसा लुक कैरी करना चाहती हैं, तो इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस Sanjeeda Shaikh के एथनिक को जरूर ट्राई करें।

व्हाइट साड़ी

एक्ट्रेस ने डीप वी नेक ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी को कैरी करके रॉयल लुक कैरी किया है। आप फंक्शन में ग्लैमरस दिखने के लिए एक्ट्रेस की साड़ी को ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।

एंब्रॉयडरी सूट

येलो कलर के इस हैवी एंब्रॉयडरी सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने सूट के साथ चोकर नेकलेस को स्टाइल किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। आप इसे बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल करें।

हैवी ब्लाउज लहंगा

एक्ट्रेस ने महारानी लुक कैरी करने के लिए सिंपल लहंगे के साथ हैवी ब्लाउज को कैरी किया है, जो काफी एलिगेंट लग रहा है। शादी में खूबसूरत दिखने के लिए आप इस आउटफिट के साथ बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

प्रिंटेड नेट साड़ी

यंग गर्ल्स पार्टी और कॉलेज फंक्शन में स्पॉटलाइट बनने के लिए स्टाइलिश साड़ी की तलाश कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की यह प्रिंटेड नेट साड़ी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसके साथ न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

रेड साड़ी

नई नवेली दुल्हन ससुराल में संस्कारी के साथ स्टाइलिश लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस की इस साड़ी को डार्क और बोल्ड मेकअप के साथ पहन सकती हैं। यह काफी अट्रैक्टिव और रॉयल लुक दे रही है।

अनारकली सूट

एक्ट्रेस का यह अनारकली सूट काफी ट्रेंड कर रहा है। यंग गर्ल्स मेसी बन या ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ इस सूट को पहन सकती हैं। साथ ही, लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप लॉन्ग और हैवी इयररिंग्स को ट्राई करें।

स्टोन वर्क साड़ी

एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्टोन वर्क साड़ी को स्टाइल किया है, जो काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। आप इसे शादी में महारानी लुक कैरी करने के लिए पहन सकती हैं।

Sanjeeda Shaikh के इन रॉयल और ग्लैमरस आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@iamsanjeeda)