संजू बाबा के करियर की 7 फ्लॉप फिल्में


By Akanksha Jain29, Jul 2024 12:03 PMjagran.com

64 साल के हुए संजय दत्त

संजय दत्त यानी संजू बाबा आज 29 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने 1981 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज हम आपको उनके करियर की 7 फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भूमि

अदिति राव हैदरी और संजय दत्त की फिल्म भूमि की कहानी एक रेप विक्टिम और उनके भाई की कहानी है। फिल्म की स्टोरी शानदार होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

शमशेरा

वाणी कपूर, रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया है।

पानीपत

कृति सेनन, अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म पानीपत भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया।

प्रस्थानम

अगर आप राजनीति वाली फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो आप संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम देख सकते हैं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

तुलसीदास जूनियर

राजीव कपूर और संजय दत्त स्टारर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस फिल्म की कहानी स्नूकर खेल से जोड़ी गई है।

कलंक

मल्टी स्टारर फिल्म होने के बाद भी कलंक बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई थी। हालांकि, इस फिल्म के गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

भुज

संजय दत्त, अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म भुज पाकिस्तान और भारत वॉर 1971 पर आधारित है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ