35 प्लस ऑफिस इवेंट्स में पहनें Sania जैसे मॉडर्न बॉसी लुक्स


By Shradha Upadhyay28, Sep 2024 03:45 PMjagran.com

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा भारत की बेहतरीन टेनिस प्लेयर हैं। जो अपने शानदार खेल के साथ फैशन सेंस को लेकर भी सेंसेशन बनी रहती हैं।

सानिया मिर्जा बॉसी लुक्स

आज हम आपको सानिया के बॉसी ऑउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको 35 प्लस ऑफिस इवेंट्स में कैरी करके सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिख सकती हैं।

व्हाइट बॉसी लुक

व्हाइट कलर के एम्ब्रॉडयरी वाले ब्लेजर प्लेन पेंट और पिंक क्रॉप टॉप में सानिया का ग्रेसफुल अंदाज देखा जा सकता है।

पिंक बॉसी लुक

सानिया पिंक कलर के कॉटन सिल्क ब्लेजर सेट में बेहद स्मार्ट लग रही हैं। ब्लेजर साइड से व्हाइट कलर की लाइनिंग के साथ लूज फिटिंग का है।

ब्लू बॉसी लुक

आप कुछ डिफरेंट कैरी करने के लिए इस तरह से मैचिंग पेंट हाफ जैकिट विद शर्ट लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक डिफरेंट लगेगा।

डेनिम बॉसी लुक

आप ऑफिशियल इवेंट्स में सानिया की तरह डेनिम ब्लेजर पेंट के साथ ब्लैक टॉप स्टाइल कर सकती हैं। जो आपको क्लासी लुक देगा।

मरून बॉसी लुक

सानिया मिर्जा मरून कलर की लूज पेंट ब्लेजर और ब्लैक टॉप में डिसेंट लग रही हैं। ब्लेजर की बाजू पर फ्लावर पैच खूबसूरत लग रहे हैं।

चेक प्रिंट बॉसी लुक

ब्लू डेनिम जींस ब्लैक टॉप के संग सानिया ने चेक प्रिंट ब्लेजर पहना हुआ है। ये लुक भी काफी सिंपल और अट्रैक्टिव लग रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ