बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। मावरा ने गुपचुप शादी कर ली है।
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीरें शेयर की, जो काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, उन्होंने अपने दूल्हे राजा का भी चेहरा दिखाया है।
मावरा हुसैन ने 5 फरवरी, 2025 को पाकिस्तानी अभिनेता अमीर गिलानी के साथ निकाह किया है। इन तस्वीरों में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'और अराजकता के बीच में... मैंने तुम्हें पाया। बिस्मिल्लाह 5.2.25.'
मावरा ने अपने खास दिन पर आसमानी रंग का लहंगा और चोली पहना है, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं, अमीर डार्क ग्रीन कलर का कुर्ता सलवार में नजर आएं।
इन फोटोज में देखा जा सकता है कि मावरा ने हाथों पर खूबसूरत और हैवी मेहंदी डिजाइन लगाई है। साथ ही, उन्होंने तस्वीरों में अपनी वेडिंग रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखीं।
एक्ट्रेस ने अपने खास मौके पर जमकर फोटोशूट कराया है। इस दौरान मावरा अपने दूल्हे राजा के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आईं।
मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@mawrellous)