हर्षवर्धन राणे की ये बेहतरीन फिल्में जरूर देखें


By Priyam Kumari13, May 2025 11:04 AMjagran.com

सनम तेरी कसम एक्टर

सनम तेरी कसम फिल्म की री-रिलीज के बाद से हर्षवर्धन राणे अक्सर चर्चा में हैं। इन दिनों वह सनम तेरी कमस 2 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Harshvardhan Rane की फिल्में

हर्षवर्धन राणे ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिससे उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। आइए एक नजर डालते हैं अभिनेता की बेहतरीन फिल्मों पर।

Taish Movie

हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'तैश' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने पुलकित सम्राट, जिम सर्भ, संजीदा शेख और कृति खरबंदा के साथ लीड रोल में नजर आएं। अभिनेता ने मूवी में पाली बरार का किरदार निभाया है।

Paltan Movie

साल 2018 में आई एक्शन वार फिल्म 'पल्टन' में हर्षवर्धन राणे, जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल और सोनू सूद मुख्य रोल में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

Savi Movie

हर्षवर्धन राणे की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'सावी' भी है, जिसमें उन्होंने नकुल सचदेवा की रोल अदा किया है। इसमे उन्होंने दिव्या खोसला और अनिल कपूर के साथ काम किया है। यह फिल्म साल 2024 में आई थी।

Tara vs Bilal Movie

'तारा वर्सेज बिलाल' साल 2022 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे,  सोनिया राठी, जॉन अब्राहम, समर इकबाल और भूषण कुमार लीड रोल में हैं।

Haseen Dillruba Movie

हर्षवर्धन राणे की बेस्ट फिल्मों में से एक 'हसीन दिलरुबा' भी है, जिसमें उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों की दिल जीत लिया।

Sanam Teri Kasam Movie

अब बारी आती है हर्षवर्धन राणे की सबसे हिट फिल्म 'सनम तेरी कसम', जिससे उन्होंने खूब फेम कमाया। इस फिल्म में एक्टर मावरा होकेन के साथ नजर आएं।

हर्षवर्धन राणे की और फिल्मों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram