विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर सिनेमाघरों में 1 तारीख को रिलीज हुई थी, इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज हुई थी।
यह फिल्म पूर्व आर्मी चीफ सैम मानेक्शॉ के जीवन पर आधारित है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने बखूबी निभाया है।
इसके पहले दिन की कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म 6.25 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ की कमाई की।
वहीं रविवार के दिन कलेक्शन में और इजाफा हुआ, इस तरह से वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो तीन दिनों में 25 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी थी।
जहां एक तरफ एनिमल की रफ्तार थम नहीं रही हैं वहीं सैम बहादुर की कमाई में गिरावट देखने को मिली। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ का बिजनेस किया।
वहीं इसके सातवें दिन यानी कल के कलेक्शन की बात करें तो मात्र 3.05 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही।
इसके साथ ही एक हफ्ते का टोटल कलेक्शन 38.85 करोड़ हो गया, फिल्म धीरे-धीरे 50 करोड़ की ओर बढ़ रही है।
फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख और अन्य अनुभवी कलाकारों ने किरदार निभाया है। वहीं फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM