बॉलीवुड में मेहनत के साथ लक फैक्टर भी बहुत काम करता है। सितारे इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए अपने पास कुछ ऐसा रखते हैं, जिन्हें वह खुद के लिए लकी मानते हैं। आइए जानते हैं सितारों के लिए उनके लकी चार्म क्या हैं?
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिकंदर एक्टर सलमान खान अपने हाथ में एक फिरोजा पत्थर वाला ब्रेसलेट पहनते हैं, जो उनका लकी चार्म है।
दीपिका पादुकोण गणपति बप्पा को सबसे बड़ा लक मानती हैं। एक्ट्रेस जब भी उनकी लाइफ में कोई जरूरी काम होता है, तो उससे पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जरूर जाती हैं।
90 के दशक की हिट एक्ट्रेस काजोल देवगन भी लक में बहुत मानती हैं। उनके हाथों में हमेशा एक ओम की अंगूठी रहती है, जो उनका लकी चार्म है।
रणबीर कपूर नंबर में बहुत ही यकीन करते हैं। वह आठ नंबर को अपने लिए लकी मानते हैं। एक्टर की गाड़ी नंबर से लेकर जर्सी तक सब कुछ आठ है।
विद्या बालन हमेशा अपनी आंखों में काजल लगाती हैं। ऐसे में लकी चार्म की बात करें, तो उनका लंकी चार्म काजल है, जो खासतौर पर पाकिस्तान से मंगाती हैं।
विक्की कौशल में एक इंटरव्यू में कहा था कि कटरीना कैफ जब से उनकी लाइफ में आई हैं, उनका लक खुल गया है और वह उनके लिए बहुत ही लकी हैं।
बता दें कि रणवीर सिंह ने बचपन से ही अपने पैर में एक काला धागा पहना हुआ है, जिसे वह खुद के लिए काफी लकी मानते हैं।
कटरीना कैफ ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। कटरीना लक में बहुत यकीन करती हैं। वह अपनी हर फिल्म रिलीज होने से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाती हैं।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram