बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। आज हम आपको आपके फेवरेट स्टार्स के हिडन टैलेंट के बारे में बताएंगे।
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी फिल्मों की वजह से तो चर्चा में बने रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो एक शानदार पेंटर भी हैं।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अक्षय कुमार थाईलैंड की होटल में काम करते थे। अक्षय कुमार को खाना बनाना बहुत पसंद है।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को पैंटिंग करना बहुत पसंद है। लॉकडाउन के समय एक्ट्रेस अक्सर पेंटिंग करती थी और ऑनलाइन पेंटिंग बेची भी है।
बॉलीवुड के शानदार एक्टर आमिर खान की बात की जाए तो आमिर खान एक शानदार शतरंज के खिलाड़ी हैं।
शानदार एक्टर रणवीर सिंह को कॉपीराइटिंग का शौक है। एक्टर इंडस्ट्री में आने से पहले कई एड एजेंसी में काम कर चुके हैं।
बोमन ईरानी के पास भी कला का भंडार है। बचपन से ही बोमन ईरानी को फोटोग्राफी का बहुत शौक रहा है और वो एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हैं।
शाहिद कपूर आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शाहिद कपूर एक शानदार एक्टर के अलावा डीजे भी हैं।