सलमान खान के साथ कई सारी एक्ट्रेसेज ने काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है। इन्हीं एक्ट्रेसेज में से एक हैं भाग्यश्री।
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।
सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री 54 साल की हैं, लेकिन एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस को देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता।
सोशल मीडिया पर भाग्यश्री आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड कलर के बॉसी लुक में फोटोज शेयर की हैं।
इंडियन हो या फिर वेस्टर्न भाग्यश्री का हर लुक बेहद क्लासी और शानदार होता है। एक्ट्रेस वेस्टर्न लुक में भी बहुत सुंदर लगती हैं।
फिटनेस की बात की जाए तो 54 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस रोज एक्सरसाइज करती हैं और डाइट का भी ध्यान रखती हैं।
इस शिमरी ड्रेस में भाग्यश्री बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं। एक्ट्रेस का ये लुक पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
भाग्यश्री ट्रेंड के साथ चलने वाली एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस का हर लुक काफी ज्यादा ट्रेंडी होता हैं।