साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी अपनी सादगी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं।
साई पल्लवी ज्यादातर साड़ी में नजर आती हैं। एक्ट्रेस अपने साड़ी लुक्स से फैंस के होश उड़ा देती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद सिंपल और सोबर है।
साई पल्लवी के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स पर।
ब्लू कलर की बॉर्डर वर्क साड़ी में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी या फंक्शन के लिए महिलाएं चुन सकती हैं।
साउथ की महिलाएं ज्यादा ऐसी गोल्डन बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी क्लासी और रॉयल लुक देती हैं। साई पल्लवी का ये खूबसूरत साड़ी लुक फैंस ने खूब पसंद किया। आप भी ऐसी साड़ी पहनकर सादगी भरा लुक पा सकती हैं।
गर्मी के मौसम में कॉटन साड़ी एक बेहतरीन आउटफिट है। इस तरह की साड़ी में गर्मी का महसूस नहीं होता है और यह पसीने को भी सोख लेता है।
रेड कलर की टिशू सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए हैं। आप उनके इस लुक को कॉपी करें।
साई पल्लवी की तरह खूबसूरत दिखने के लिए इन साड़ी से आइडियाज ले सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@saipallavi.senthamarai)